Advertisement

विश्व वानिकी दिवस पर युवाओं ने लिया वन एवं वन्यजीव संरक्षण का संकल्प रणथंभौर बाघ परियोजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम, खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी जनता का सच स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल सवाई माधोपुर, 21 मार्च।रणथंभौर बाघ परियोजना के अंतर्गत मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक शारदा प्रताप सिंह तथा उपवन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक (आईएफएस) मानस सिंह के निर्देशन में विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवाओं में वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला फुटबॉल एवं कबड्डी संघ सवाई माधोपुर के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सोशियोलॉजिस्ट ममता साहू द्वारा प्रतिभागियों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए पर्यावरण संरक्षण आधारित पोस्टर गतिविधियां आयोजित कराई गईं। इस दौरान वनों के महत्व, जैव विविधता, वन्यजीवों की भूमिका तथा पर्यावरण संतुलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को रणथंभौर नेशनल पार्क के विभिन्न रूट्स पर भ्रमण करवाकर इको सिस्टम, ग्रासलैंड, प्राकृतिक संसाधनों, पक्षियों एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। उपवन संरक्षक मानस सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए भावी पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं वन्यजीव सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए वन संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए संकल्प लिया

विश्व वानिकी दिवस पर युवाओं ने लिया वन एवं वन्यजीव संरक्षण का संकल्प रणथंभौर बाघ परियोजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम,…

Read More

युवाओं की प्रेरणा बनीं आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी ने संभाली सवाईमाधोपुर की कमान

युवाओं की प्रेरणा बनीं आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी ने संभाली सवाईमाधोपुर की कमान संवेदनशीलता, सख्ती और सेवा भाव के साथ पुलिसिंग…

Read More

*आनंदनगर में ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा, अमन-चैन व खुशहाली के लिए मांगी गई दुआएं*

*आनंदनगर में ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा, अमन-चैन व खुशहाली के लिए मांगी गई दुआएं* महराजगंज/आनंदनगर: जनपद महराजगंज के फरेंदा थाना…

Read More

बेमौसम वर्षा से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा क्लेम कटाई के बाद 14 दिन तक खराब फसल पर राहत, 72 घंटे में सूचना देना अनिवार्य

बेमौसम वर्षा से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा क्लेम कटाई के बाद 14 दिन तक खराब फसल पर राहत, 72…

Read More

आईएआरआई द्वारा सेवा गांव में किसान प्रशिक्षण आयोजित 450 अनुसूचित जाति किसानों को उन्नत कृषि तकनीक व आदान सामग्री का वितरण

आईएआरआई द्वारा सेवा गांव में किसान प्रशिक्षण आयोजित 450 अनुसूचित जाति किसानों को उन्नत कृषि तकनीक व आदान सामग्री का…

Read More

शोहरतगढ़ ब्लॉक के जमुनी व संतोरी गाँव में लगा चौपाल कार्यक्रम

शोहरतगढ़ ब्लॉक के जमुनी व संतोरी गाँव में लगा चौपाल कार्यक्रम शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्रा०पं० जमुनी एवं ग्रा०पं०…

Read More

शोहरतगढ़।730 राष्ट्रीय राजमार्ग शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर के बीच में चिल्हिया चौराहा को शहीद भगत सिंह चौराहा के रूप में सौंदर्यीकरण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन

शोहरतगढ़।730 राष्ट्रीय राजमार्ग शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर के बीच में चिल्हिया चौराहा को शहीद भगत सिंह चौराहा के रूप में सौंदर्यीकरण…

Read More

सीओ मयंक द्विवेदी ने किया थाना शोहरतगढ़ का अर्धवार्षिक निरीक्षण

सीओ मयंक द्विवेदी ने किया थाना शोहरतगढ़ का अर्धवार्षिक निरीक्षण #अभिलेखों की जांच के साथ की ग्राम प्रहरियों संग बैठक…

Read More

राजस्थान दिवस पर पुराने शहर के छोटे राजबाग में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

राजस्थान दिवस पर पुराने शहर के छोटे राजबाग में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन लोक कलाकार उस्ताद गफूर खान की…

Read More