Advertisement

जनपद बहराइच नानपारा मदरसा फैज़ाने मसूद ग़ाज़ी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस  स्टेट ब्यूरो अब्दुल नासिर

जनपद बहराइच नानपारा मदरसा फैज़ाने मसूद ग़ाज़ी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मदरसा मदरसतुल मदीना फैज़ाने मसूद ग़ाज़ी में देशभक्ति का रंग देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी से हुई, जिसमें तिरंगा लेकर छात्र “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाते चल रहे थे।

प्रभात फेरी के बाद मदरसा परिसर में ध्वजारोहन किया गया। मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार ने ध्वज फहराया और बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “हमें यह आजादी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई – सभी के बलिदानों से मिली है। आजादी की बलि बेदी पर माताओं ने अपने लाल न्योछावर किए हैं।”

उन्होंने छात्रों को जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि जिस तरह किसान खेत में फसल पैदा करता है और जवान सीमा पर पहरा देता है, उसी तरह छात्रों को भी मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। “अनपढ़ के हाथ में तिरंगा शोभा नहीं देता। पढ़ाई करके अपने माता-पिता, गुरुजनों के साथ-साथ देश का नाम रोशन करो” – मुख्य अतिथि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में मदरसा प्रबंध समिति की ओर से प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार दिए गए। सभी बच्चों में मिठाई भी वितरित की गई। देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा मदरसा गूंज उठा।

Janta Ka Sach News