Advertisement

कान्हा गौशाला नवीन मंडी में आचार्य श्री विद्यासागर जीव दया ट्रस्ट ने की गौ सेवा रिपोर्टर पारस बंसल, शामली

कान्हा गौशाला नवीन मंडी में आचार्य श्री विद्यासागर जीव दया ट्रस्ट ने की गौ सेवा
रिपोर्टर पारस बंसल, शामली
शामली, 13 सितंबर। आचार्य श्री विद्यासागर जीव दया ट्रस्ट रजि., शामली के तत्वावधान में रविवार को नवीन मंडी स्थित गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा कार्य अरविंद जैन एवं अखिलेश जैन परिवार के सौजन्य से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि जीव मात्र के प्रति करुणा और सेवा का भाव भारतीय संस्कृति एवं जैन दर्शन की महत्वपूर्ण विशेषता है। गौ सेवा के माध्यम से समाज में जीव दया और सेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के मंत्री अंशु जैन, कोषाध्यक्ष मनीष जैन, संयोजक अरिहंत जैन, उपाध्यक्ष संजय जैन, पीयूष जैन, नमों जैन, अरिहंत जैन, प्रिंस जैन, सिद्धार्थ जैन, मानविक जैन सहित अन्य सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित रहे।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था द्वारा जीव दया, गौ सेवा एवं जरूरतमंद जीवों की सहायता के लिए निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने समाज के लोगों से भी ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आह्वान किया।
“जीव दया और गौ सेवा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर”
— अमित जैन, अध्यक्ष

Janta Ka Sach News