Advertisement

जनपद बहराइच नानपारा दिनांकः 18.10.2026 शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी बहराइच व पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा नानपारा कस्बे में पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा उत्तर प्रदेश ब्यूरो अब्दुल नासिर

 

जनपद बहराइच नानपारा दिनांकः 18.10.2026 शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी बहराइच व पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा नानपारा कस्बे में पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

 

शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दिनांक 18.10.2026 को जिलाधिकारी बहराइच श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्रांतर्गत नानपारा कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस प्रबंधों का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु आवागमन एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जुलूस मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विसर्जन कार्यक्रमों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जाए, जिससे त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल द्वारा नियमित गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। पैदल गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया तथा त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री चित्रांशु गौतम सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

 

 

Janta Ka Sach News