जनपद बहराइच थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत
दिनांकः 14.10.2026
मिशन शक्ति फेज-6.0 के चतुर्थ दिवस पर
विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कर वृद्धजनों एवं जरूरतमंदों को वितरित की गई आवश्यक सामग्री, महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशों के क्रम में दिनांक 14.10.2026 को अभियान के चतुर्थ दिवस जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा जागरूकता एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी क्रम में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गुरु सेन सिंह स्थित ग्राम बरुआ बितनिया का भ्रमण कर वृद्धजनों से कुशलक्षेम पूछी गई तथा दीपावली पर्व के दृष्टिगत फल, मिष्ठान, एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। साथ ही, उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव एवं शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181 एवं 108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया और जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित महिलाओं, बालिकाओं, दिव्यांगजनों एवं अन्य जरूरतमंदों को दीपावली पर्व के दृष्टिगत फल, मिष्ठान, एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान उनसे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
रिपोर्ट उत्तर प्रदेश ब्यूरो अब्दुल नासिर


