जनपद बहराइच शंकरपुर चौराहा मदरसा अहले सुन्नत फैजाने मिसबाह में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

शंकरपुर चौराहा। मदरसा अहले सुन्नत फैजाने मिसबाह, शंकरपुर चौराहा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मदरसे के सरबराहे आला अलहाज कारी कबीर अहमद खान मिस्बाही, प्रिंसिपल अलीमुद्दीन चिश्ती सहित कमेटी के तमाम अराकीन एवं मदरसे के दीगर असातजा की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस की खुशी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपस्थित लोगों ने देश की आजादी और उसकी एकता-अखंडता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर मदरसा प्रबंधन, शिक्षकों एवं मौजूद लोगों ने मुल्क की तरक्की, खुशहाली, आपसी भाईचारे तथा मुल्क व मिल्लत में अमन और शांति कायम रहने के लिए विशेष दुआ की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।


