Advertisement

शामली में स्कूल-छुट्टी के बाद छात्रों के दो गुट भिड़े, दिल्ली बस स्टैंड पर बेल्ट से मारपीट – एक छात्र घायल*

*स्थान – शामली*
*दिनांक – 22 सितम्बर 2026*

*शामली में स्कूल-छुट्टी के बाद छात्रों के दो गुट भिड़े, दिल्ली बस स्टैंड पर बेल्ट से मारपीट – एक छात्र घायल*

शामली। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद दिल्ली बस स्टैंड के पास छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए।

बताया गया कि किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए और बेल्ट से भी हमला किया। इसी दौरान एक छात्र के सिर में बेल्ट लगने से वह घायल हो गया।

मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर तक छात्र सड़क पर ही मारपीट करते रहे। बाद में दोनों गुट मौके से चले गए। घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

*पुलिस जांच में जुटी*

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। *कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र गौतम* ने बताया कि मामले में अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल छात्रों की पहचान की जा रही है। विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी भी जांच की जा रही है।

*रिपोर्ट – पारस बंसल, शामली*

Janta Ka Sach News