Advertisement

रिहायशी आवास में निकला विषैला प्राणी, दहशत में आए निवासी- उत्तम हिन्दुस्तान जिला ब्यूरो मथुरा।


रिहायशी आवास में निकला विषैला प्राणी, दहशत में आए निवासी-
उत्तम हिन्दुस्तान जिला ब्यूरो मथुरा।
बलदेव जिला मथुरा।
कस्वा बलदेव के रिहायशी इलाके पथवारी गली निवासी शिक्षाविद डॉ जगदीश पाठक के आवास में अचानक एक विषैले प्राणी के निकलने से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। घटना रविवार सुबह की है। विषैले और डरावनी प्राणी को देखकर स्थानीय लोग उसे “विशख परिया” बता रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले पथवारी गली में रहने वाले शिक्षाविद डॉ जगदीश पाठक के घर के कमरे की अलमारी के ऊपर यह प्राणी दिखाई दिया। आकार में करीब 2.5 से 3 फीट लंबा और काले-भूरे रंग का यह जीव बेहद तेज गति से रेंग रहा था। घर की महिलाओं ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए।
डरावने प्राणी को देखकर उपस्थित बच्चे, महिलाये और बुजुर्ग सहम गए। लोगों का कहना है कि इससे पहले इस तरह का जीव घरों के आस-पास कभी नहीं देखा गया हैं, लेकिन घरों तक पहुंचने की यह पहली घटना है।
इस संबंध में आवास स्वामी मदन मोहन पाठक ने बताया कि घर के कमरे से अजीव सी तेज तेज आवाज आ रही थी, कमरे में जाकर ध्यान से देखने पर अलमारी के ऊपर देखने में बहुत खतरनाक लग रहा जीव दिखाई दिया। जीव को देखकर डरे परिजनों ने गाँव बंदी के रहने वाले सपेरे जितेंद्र को बुलाया और बमुश्किल इस डरावने जीव को पकड़ा। अब बच्चों को भी इस कमरे में भेजने में भी डर लग रहा है।
स्थानीय निवासी कन्हैया पांडे, श्याम सुंदर पाठक , सुजीत वर्मा, नवीन वर्मा, सोनू भैया आदि ने नगर पंचायत और वन विभाग से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर ऐसे जीवों को पकड़वाने की मांग की है।
विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के मौसम में इस तरह के विषैले जीव निकल आते हैं। उन्होंने निवासियों से अपील है कि घर के आस-पास साफ-सफाई रखें और रात में टॉर्च लेकर ही बाहर निकलें।

Janta Ka Sach News