
गोवर्धन
राजकीय मुड़िया पूनों मेला-2026 की तैयारी
पुलिसकर्मियों को CPR देने का लाइव प्रशिक्षण
गोवर्धन के राधे श्याम सेवा सदन में चल रहे प्रशिक्षण में डॉक्टर द्वारा पुलिसकर्मियों को #CPR यानी हृदय-फेफड़े पुनर्जीवन का प्रैक्टिकल डेमो दिया गया।
एक पुलिसकर्मी को जमीन पर लिटाकर, सीने पर हाथ रखकर छाती दबाने की सही तकनीक सिखाई जा रही है। साथ ही SSP ग्रामीण और अन्य अधिकारी भी ट्रेनिंग दे रहे हैं। और प्राथमिक उपचार कैसे करते हैं सही समय+ सही चयन करे
*CPR क्यों जरूरी है मेला में?*
मुड़िया पूनों मेले में लाखों श्रद्धालु आते हैं। भीड़, गर्मी और थकान से कई बार लोगों को *हार्ट अटैक, बेहोशी या सांस रुकने* की समस्या हो जाती है।
ऐसे में पहले 5 मिनट में दिया गया CPR मरीज की जान बचा सकता है।
#प्रशिक्षण में सिखाया गया
1. मरीज बेहोश है और सांस नहीं ले रहा तो तुरंत CPR शुरू करें
2. #पोजीशन: मरीज को सीधा जमीन पर लिटाएं। सीने के बीच में दोनों हाथ रखकर दबाव दें
3. 1 मिनट में 100-120 बार छाती दबाएं – “30 दबाव + 2 सांस” का नियम
4. लगभग 5-6 सेमी तक दबाव ताकि दिल तक खून पहुंचे
5. #एम्बुलेंस: साथ में 108 पर तुरंत कॉल करें


