Advertisement

गुरु पूर्णिमा में आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेंगे सुगम मार्ग और व्यवस्थाएं


गुरु पूर्णिमा में आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेंगे सुगम मार्ग और व्यवस्थाएं

गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर तरह की व्यवस्थाओं में प्रशासन की जान से जुटा हुआ है फिर चाहे वह श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था हो सुलभ शौचालय की व्यवस्था हो सड़क मार्ग की व्यवस्थाएं हो या फिर अन्य व्यवस्थाएं। गोवर्धन में नीमगांव रेलवे स्टेशन से गोवर्धन की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग के अलावा राधा कुंड बायपास मार्ग और डीग बायपास मार्ग पर प्रशासन ने बेहतर इंतजाम किए हैं सड़क पर तीव्र मोड़ो पर बड़े ब्रेकर बनाए गए हैं। राधा कुंड नीमगांव बायपास मार्ग पर बंसीवट गौशाला के द्वारा निशुल्क सुलभ शौचालय की व्यवस्था की गई है साथ ही हरे भरे खुले वातावरण में जगह-जगह खुले रेस्टोरेंट श्रद्धालुओं की खाने पीने की व्यवस्था बेहतर बनाएंगे।पार्किंग स्थलों से पहले ओर परिक्रमा मार्ग में प्रवेश मार्ग पर वेरीकेट्स लगाए गए हैं जिससे बड़े वाहन परिक्रमा मार्ग में प्रवेश न कर सके और उनको व्यवस्थित तरीके से पार्किंग में लगाया जा सके। हालांकि कुछ अस्थाई पार्किंग स्थलों में अभी पानी भरा है जिससे आने वाले समय में और अधिक बारिश में व्यवस्था बिगड़ भी सकती है।

Janta Ka Sach News