Advertisement

खबर का असर गोवर्धन रेलवे स्टेशन मार्ग पर गड्ढों के भरने का काम पूरा


खबर का असर

गोवर्धन रेलवे स्टेशन मार्ग पर गड्ढों के भरने का काम पूरा

गोवर्धन में 22 जुलाई से प्रारंभ हो रहे हैं गुरु पूर्णिमा महापर्व पर लाखों करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु गिरिराज जी की परिक्रमा करने को गोवर्धन पहुंचेंगे । जिसमें कई लाखों की संख्या में श्रद्धालु रेल यात्रा करके गोवर्धन परिक्रमा करने आएंगे इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी मीडिया टीम ने रेलवे स्टेशन स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिसमें रेलवे स्टेशन मार्ग पर गड्ढे पाए गए मीडिया में खबर प्रकाशित होने के पश्चात रेलवे विभाग द्वारा सड़क मार्ग पर गड्ढों को भरने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। सड़क मार्ग को काफी हद तक दुरुस्त कर दिया गया है जिस से स्टेशन मार्ग पर चलने वाले वाहनों को दिक्कत ना हो। वहीं दूसरी ओर साफ-सफाई की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था भी दुरुस्त कर दी गई है रेलवे स्टेशन प्रभारी संजीव मीणा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिगत सभी कार्यों को समय से संपूर्ण किया जा रहा है मुड़िया पूर्णिमा के अवसर पर आरपीएफ की टीम स्थानीय पुलिस की टीम के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे तो वहीं दूसरी ओर अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर पल तैयार रहेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।

Janta Ka Sach News