Advertisement

निशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़, स्वास्थ्य के साथ मिला आध्यात्मिक ज्ञान जनता का सच स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल गंगापुर सिटी में कुशालगढ़ क्लब और सीपी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान से हायर सेकेंडरी के पास कुशालगढ़ पार्क में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। सीपी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. क्षितिज गुप्ता एवं ब्लड बैंक इंचार्ज सचिन शर्मा के निर्देशन में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में विभिन्न बीमारियों की जांच के साथ उचित उपचार संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। कुशालगढ़ क्लब के वरिष्ठ सदस्य राधामोहन अग्रवाल और वेद प्रकाश पोरवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिविर में सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। क्लब के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों का सहयोग आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। क्लब के चेयरमैन लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि चिकित्सा शिविर के साथ-साथ राजविद्या केंद्र की टीम द्वारा शांति शिक्षा के तहत कैनोपी प्रोग्राम भी आयोजित किया गया। इस दौरान शांति वक्ता प्रेम रावत के संदेशों के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया गया। शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक जागरूकता का समन्वय देखने को मिला, जिसे लोगों ने सराहा। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कुशालगढ़ क्लब के चेयरमैन राजा लक्ष्मी कांत शर्मा, वरिष्ठ सदस्य राधामोहन अग्रवाल, गजानंद प्रजापत,रोहित गुप्ता, रोहित शर्मा,धर्मेंद्र शर्मा, विवेक खंडेलवाल, बसंत गुप्ता, वेद प्रकाश मंगल,विनोद गौतम, पुरुषोत्तम प्रजापत एडवोकेट दामोदर दास, दिलीप सिंह सहित सीपी हॉस्पिटल टीम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

निशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़, स्वास्थ्य के साथ मिला आध्यात्मिक ज्ञान जनता का सच स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल गंगापुर…

Read More

डॉ. किरोड़ी मीणा ने बनोटा में राजकीय विद्यालय के भवन का उद्घाटन किया

डॉ. किरोड़ी मीणा ने बनोटा में राजकीय विद्यालय के भवन का उद्घाटन किया जनता का सच स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल…

Read More

ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं हमारी प्राथमिकता” : कैबिनेट मंत्री डॉ. मीणा

“ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं हमारी प्राथमिकता” : कैबिनेट मंत्री डॉ. मीणा भाडौती में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र…

Read More

मानदेय न मिलने से रोजगार सेवक भुखमरी की कगार पर, सीएम को भेजा ज्ञापन

मानदेय न मिलने से रोजगार सेवक भुखमरी की कगार पर, सीएम को भेजा ज्ञापन शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ में कार्यरत…

Read More

वर्षों से चली आ रही एक कलंकित परंपरा “मूर्ख दिवस” को “जीवन दिवस” नाम देकर विद्यालयों ने बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया*

*वर्षों से चली आ रही एक कलंकित परंपरा “मूर्ख दिवस” को “जीवन दिवस” नाम देकर विद्यालयों ने बृहद वृक्षारोपण अभियान…

Read More

कलक्टर ने स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल शहर के विकास का मंत्र दिया

कलक्टर ने स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल शहर के विकास का मंत्र दिया जनता का सच स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल…

Read More

मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में विश्व क्षय रोग दिवस एवं टी०बी० मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानो को किया गया सम्मानित। जिला संवाददाता अर्जुन सिंह*

* 👉 *मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में विश्व क्षय रोग दिवस एवं टी०बी० मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम के…

Read More

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय पर 135 जोड़ों का सामूहिक विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार हुआ सम्पन्न।*

*।* 👉 *मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय पर 135 जोड़ों का सामूहिक विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार हुआ…

Read More

कानपुर देहात के राजपुर थाना परिसर में आगामी ईद उल फितर और नवरात्रि चैत्र नवरात्र त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक में सीओ क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा

कानपुर देहात के राजपुर थाना परिसर में आगामी ईद उल फितर और नवरात्रि चैत्र नवरात्र त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से…

Read More

युवक पर जान लेवा हमला घर में घुसकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

कानपुर देहात युवक पर जान लेवा हमला घर में घुसकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला गंभीर हालत में जिला…

Read More