Advertisement

ओउमाश्रय सेवा धाम में हुआ वुद्ध पूर्णिमा पर ‘भवतु सव्य मंगलम यज्ञ ” एवं आर्ट ऑफ लिविंग का ध्यान सत्र।


ओउमाश्रय सेवा धाम में हुआ वुद्ध पूर्णिमा पर ‘भवतु सव्य मंगलम यज्ञ ” एवं आर्ट ऑफ लिविंग का ध्यान सत्र।
वैर से वैर भाव शांत नहीं होते विश्व शांति हेतु करुणा अहिंसा ही सर्वोपरि रहेगी -” यश”
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
जयपुर, निराश्रित जनों के प़ति करुणा और सेवा को समर्पित शिव विहार कालोनी मुहाना स्थित ओउमाश्रय सेवा धाम में” वुद्ध पूर्णिमा पर “भवतु सव्य मंगलम यज्ञ ” एवं आर्ट ऑफ लिविंग का ध्यान सत्र हुआ।
इस अवसर पर यज्ञ के वृह्मा वैदिक चिंतक यशपाल यश ने भगवान वुद्ध के जीवन में शासक से वैरागी वनने की कारुणिक घटनाओं सेवा भाव उत्पन्न होने का चित्रण किया।यश ने कहा कि सवके कल्याण मंगल अहिंसा और करुणा के पुजारी भगवान वुद्व के विचारों से विश्व शांति होगी ।यश ने कहा कि वैर से वैर भाव शांत नहीं होते हिंसा क़ोध और तनाव ही होता है।
यज्ञ में घनश्याम झालानी श्रीमति सुमन झालानी अशोक वेद प्रकाश झालानी दीपक गोयल श्रीमति अमिता दीपांकर श्रीमति प्रियंका श्रीमति मधु प़णव यश आदि ने आहुतियां दी । आर्ट ऑफ लिविंग के ध्यान कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र गौतम ने किया। ध्यानाभ्यास गणेश वंदना के उपरांत श्रीमती कस्तूरी बनर्जी ने शिव भक्ति गीत गाए जगदीश सिंह ने तबला बजाकर व लक्ष्य गौतम ने गिटार पर साथ दियाl ओउमाश्रय संचालक देवेश गोयल एवं भगवान दास गर्ग ने सभी का धन्यवाद दिया। ऑफ लिविंग के सदस्यों ने सभी को विशेष प्रसाद वितरित किया l

Janta Ka Sach News