Advertisement

चोटिल गौवंश की मौत, ग्रामीणों ने विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार**

चोटिल गौवंश की मौत, ग्रामीणों ने विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार**
जनता का सच। संवाददाता विपुल शर्मा
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक क्षेत्र के गांव धौर सुतैया में एक गौवंश की चोटिल होने के बाद मौत हो गई। गौवंश के निधन की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसके अंतिम संस्कार की व्यवस्था की। सुमित गुर्जर और आकाश ने गौवंश का अंतिम संस्कार विधि-विधान के साथ किया।

सुमित गुर्जर ने बताया कि गौवंश काफी समय से चोटिल था। उसके शरीर पर घाव था, जिसके चलते उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और उपचार के बावजूद उसकी मौत हो गई। गौवंश की मौत की जानकारी मिलते ही उन्होंने और आकाश ने आगे बढ़कर उसके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई।

ग्रामीणों ने बताया कि गौवंश की सेवा और देखभाल करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि घायल पशुओं की समय पर देखभाल और उपचार मिलने से उनकी जान बचाई जा सकती है। ग्रामीणों ने पशुपालकों और क्षेत्रवासियों से अपील की कि यदि कहीं कोई घायल या बीमार गौवंश दिखाई दे तो उसकी सूचना संबंधित विभाग या पशु चिकित्सक को दें, ताकि समय रहते उसका उपचार कराया जा सके।

गौवंश के अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धा व्यक्त करते हुए उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Janta Ka Sach News