Advertisement

धौंराटांडा-आटामांडा मार्ग पर पलटा टेंपो कस्बे के धान चावल व्यापारी की मौत कई के आई मामूली चोटें**


**धौंराटांडा-आटामांडा मार्ग पर पलटा टेंपो कस्बे के धान चावल व्यापारी की मौत कई के आई मामूली चोटें**
जनता का सच । संवाददाता विपुल शर्मा
धौंराटांडा/भोजीपुरा (बरेली)-थाना भोजीपुरा क्षेत्र के कमुआ मकरुका में धौंराटांडा-आटामांडा मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे शराब भट्ठी और इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सवारियों से भरा सफेद टेंपो UP 25 JT 9078 अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। हादसे में अब्दुल वकील उर्फ छोटे (55) पुत्र अब्दुल खालिक, निवासी कस्बा धौंराटांडा, वार्ड नंबर 11 की मौत हो गई जोकि धान चावल के बड़े व्यापारी हैं और अपनी आंखों की दवा लेने शहर के किसी अस्पताल जा रहे थे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और उपचार के लिए भेजने में मदद की। हादसे की सूचना मिलते ही भोजीपुरा पुलिस उप निरीक्षक प्रवण मौर्य के साथ मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा कुंवर बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया परिजनों की इच्छा अनुसार शव का पंचनामा भरके उनको सौंप दिया गया क्योंकि उनकी इच्छा पोस्टमार्टम करने की नहीं थी परिजन शव को अपने साथ ले गए।

हादसा किस वजह से हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं हादसे में घायल हुए यात्रियों की संख्या और उनकी स्थिति के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की।

Janta Ka Sach News