Advertisement

पंचम श्री श्याम वार्षिक महामहोत्सव का भव्य आयोजन, भक्तिमय हुआ शामली*

रिपोर्टर: विश्वास निर्वाल – शामली

*पंचम श्री श्याम वार्षिक महामहोत्सव का भव्य आयोजन, भक्तिमय हुआ शामली*

शामली। श्री श्याम सेवादार परिवार के तत्वावधान में पंचम श्री श्याम वार्षिक महामहोत्सव का भव्य आयोजन शनिवार 22 अगस्त 2026 को पावन स्थल श्री मंदिर हनुमान टिल्ला, हनुमान धाम रामलीला मैदान, शामली में किया गया। कार्यक्रम सांय 7 बजे से प्रभु इच्छा तक चला।

कार्यक्रम में अखण्ड ज्योत, भव्य दरबार, पुष्प वर्षा, अलौकिक श्रृंगार, 56 भोग एवं इत्र वर्षा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

महोत्सव में आमंत्रित भजन गायिका श्रीमती वर्षा गर्ग जी (गुरुग्राम), श्री साहिल शर्मा जी (पानीपत) एवं श्री सौरभ वर्मा जी (शामली) ने भजनों की अमृत वर्षा की। म्यूजिशियन – यक्ष म्यूजिकल ग्रुप, शामली एवं साउण्ड – धीरज साउण्ड, शामली रहा।

मुख्य अतिथि श्री अरविन्द संगल जी, चेयरमैन नगर पालिका परिषद, शामली रहे। विशिष्ट अतिथि श्री प्रसन्न चौधरी जी, विधायक सदर, श्री कुशांक चौहान जी एवं राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष श्री अंकित जैन जी रहे।

इस पावन अवसर पर *श्याम रसोई सेवा – श्री विकास गर्ग, हरिद्वार*, ज्योत प्रज्ज्वलित श्री अखिल तायल जी एवं महा आरती यजमान श्री जसकरण सिंह जी रहे।

जय श्री श्याम!

निवेदक: श्री श्याम सेवादार परिवार, शामली

Janta Ka Sach News