Advertisement

शामली हत्याकांड: 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, मृतक अंकित के पिता बोले – अभी आधा इंसाफ मिला है*

*शामली हत्याकांड: 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, मृतक अंकित के पिता बोले – अभी आधा इंसाफ मिला है*

*शामली।* हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 26 अगस्त को हुए हत्याकांड में शामिल 2 शूटर मोहित और सुमित को पुलिस ने सोमवार को हुए एनकाउंटर में मार गिराया है।

दोनों शूटर हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले थे और गोगी गैंग से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अंकित के एक गाने को ही इस हत्या का कारण माना जा रहा है।

वहीं इस एनकाउंटर के बाद दिवंगत अंकित बालियान के पिता का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि *”अभी आधा इंसाफ ही मिला है”*, जब तक बाकी बचे 2 फरार शूटर आर्यन और सत्यम नहीं पकड़े जाते और इस साजिश के पीछे के मास्टरमाइंड का पर्दाफाश नहीं होता, तब तक पूरा इंसाफ नहीं मिलेगा।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

*रिपोर्टर – विश्वास निर्वाल, शामली*

Janta Ka Sach News