
ग्रामीणों ने जे ई के ऊपर पान ₹500 रुपए लेने का लगाया आरोप बिजली विभाग की मेहरबानी से रात के अंधेरे में गुजर बसर करने के लिए ग्रामीण मजबूर कमलकांत दुबे जिला । संवाददाता। फर्रुखाबाद के ब्लाक मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत कुरेली के मजरा लुकटपूरा के हरिजन बस्ती में लगभग 8 साल से नहीं आ रही है ग्रामीण बिजली वही ग्रामीणों ने फतेहगढ़ कलेक्ट पहुंचकर जिला अधिकारी को सोप अपना ज्ञापन ग्रामीणों ने बताया की उनके गांव में लगभग 8 साल से ग्रामीण लाइट नहीं है जबकि गांव में पोल भी लगे हुए हैं और गांव में लोगों के कनेक्शन भी किए गए हैं जोक ट्यूबवेल की लाइट से कनेक्शन दिए गए हैं ग्रामीणों ने बताया कि जब तक ट्यूबवेल की लाइट चलती है तब तक गांव में लाइट मिलती है वही रात के समय गांव में चारों तरफ अंधेरा छाया रहता है ग्रामीणों का कहना है की कई बार बिजली विभाग कर्मचारी से शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सनी नहीं हो रही है ग्रामीणों का कहना है की जब रात के समय लाइट नहीं होती है तो वही गांव वालों को गर्मियों के टाइम मवेशियों को पानी पिलाने के लिए बहुत ही ज्यादा दिक्कत होती है गांव में रात के टाइम मवेशी चोरी होने का भी काफी डर रहता है ग्रामीणों ने बताया कि वही हमारे गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया ग्रामीणों ने बताया की गांव में कई महीनो से सफाई कर्मचारी भी नहीं आया है और ना तो गांव की गलियां सही है ना ही नालियां गांव के मुकेश पुत्र सूबेदार ने बताया की उन्होंने काफी समय पहले बिजली विभाग के जे ई को सूचना की थी तो जीने गांव में आकर लोगों से गांव में बिजली चालू करने के नाम पर पान ₹500 लिए थे और फिर वह गायब हो गए अभी तक गांव वाले रात के समय अंधेरे में अपनी गुर्जर करने के लिए मजबूर है


