
_शामली।_ रक्षाबंधन का पावन पर्व आज पूरे जिले में हर्षोल्लास और भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ मनाया गया। घरों में सुबह से ही त्योहार की रौनक देखने को मिली।
बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की, वहीं भाइयों ने बहनों को जीवन भर रक्षा करने का वचन दिया और उपहार भेंट किए।
इस दौरान घरों को फूल-मालाओं और झालरों से सजाया गया। मिठाइयों के आदान-प्रदान के साथ परिवारों ने एक साथ मिलकर त्योहार का आनंद लिया। बाजारों में भी दिन भर रौनक बनी रही।
रक्षाबंधन का यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और भी मजबूत करने का प्रतीक है।
—
_रिपोर्ट – विश्वास निर्वाल, शामली_


