
*1962 टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर पशुपालक को तुरंत मिलता लाभ*
जनता का सच/अभिषेक शुक्ला
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।
शोहरतगढ़। सरकार की पहल पर वेटनरी यूनिट 1962 का पशुपालक को सीधे लाभ मिलता हैं।कोई पशु बिमार हो जाने पर पशुपालक तुरंत टोल फ्री नम्बर पर 1962 काल करें । वेटरनरी की एम्बुलेंस दरवाजे पर पहुंच पशु की सेवा करने में लग जायेगी।यह जानकारी एम वी यूं के डाक्टर पवन मिश्रा ने दी।आज दिनांक 22/06/26 दिन सोमवार को विकास खंड शोहरतगढ़ रमवापुर निवासी गोविंद गिरी के गाय को अफरा,,गैस,, की बिमारी हो गयी। तुरंत 1962 पर काल किये। थोड़ी देर बाद एम्बुलेंस दरवाजे पर पहुंच कर डाक्टर पवन मिश्रा टीम के साथ पशु का ईलाज किये। पशुपालक संतुष्ट हुआ। डाक्टर ने रखरखाव की जानकारी दी।


