Advertisement

अपराधियों पर अंकुश लगा कर गोरखपुर को अपराध मुक्त जनपद बनाना पहली प्राथमिकता : एसएसपी*


अशोक कुमार जनता का सच
*मीडिया और पुलिस एक दूसरे के पूरक : एसएसपी*

*अपराधियों पर अंकुश लगा कर गोरखपुर को अपराध मुक्त जनपद बनाना पहली प्राथमिकता : एसएसपी*

गोरखपुर। 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर बुधवार को एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाल कर आज बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में मीडिया से रूबरू होते हुए एसएसपी श्री नैय्यर ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगा कर गोरखपुर को अपराध मुक्त जनपद बनाना पहली प्राथमिकता होगी एसएसपी ने बताया कि मीडिया और पुलिस आपसी सामंजस्य बनाते हुए अपने अपने कार्यों को करे मीडिया और पुलिस एक दूसरे के पूरक हैं कोई घटना घटित होने पर पुलिस का पक्ष लेने के बाद घटना को पब्लिश किया जाए खबर लिखे जाने या चलने के बाद किसी प्रकार का खंडन ना करना पड़े मीडिया के बगैर पुलिस के कार्य अधूरी है एसएसपी ने बताया कि हर फरियादियों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से नियमानुसार किया जाएगा किसी फरियादी को बेवजह थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा l

Janta Ka Sach News