Advertisement

हत्या का अपराध करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू, 01 जोड़ा चांदी का पायल ,चांदी की 02 अदद अगूंठी , 02 अदद सोने का कान का टप्स, 01 अदद सोने की किल , 01 अदद ओम बना हुआ सोने का लाकेट और 02 टुकड़े मे टूटा हुआ सोने की चेन व 01 अदद लावा मोबाईल कीपैड*


एम एम खान उर्फ फिरोज मंडल ब्यूरो गोरखपुर थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर दिनांक 22.06.2026*
*हत्या का अपराध करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू, 01 जोड़ा चांदी का पायल ,चांदी की 02 अदद अगूंठी , 02 अदद सोने का कान का टप्स, 01 अदद सोने की किल , 01 अदद ओम बना हुआ सोने का लाकेट और 02 टुकड़े मे टूटा हुआ सोने की चेन व 01 अदद लावा मोबाईल कीपैड*
अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 317/26 धारा 103(1), 238(1) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्ता राधिका पासवान पत्नी किशोरी उर्फ टिमकी पासवान निवासी रामपुर टोला रानी थाना पनियरा जनपद महराजगंज के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू व जेवरात बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 309(VI) व 317(2) की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 21.06.2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित जंगल बब्बन के जंगल में रोड से करीब 150-200 मीटर की दूरी पर एक महिला (उम्र करीब 60 वर्ष) का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया । महिला की पहचान कराया गया तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि मृतका उसकी मामी है जो अभियुक्ता को ताने मारती थी जिससे अभियुक्ता उनसे खुन्नस रखती थी । अभियुक्ता द्वारा दिनांक 20.06.2026 को मृतका को फोन करके अपने लड़की की शादी की बात करने के लिए कैम्पियरगंज जाने हेतु अपने घर रामपुर बुलाया गया । रामपुर से कैम्पियरगंज जाते समय अभियुक्ता जंगल के पास शौच का बहाना बनायी जिससे दोनों वहीं उतर गये । जंगल में 150-200 मीटर अन्दर जाकर अभियुक्ता द्वारा अपने साथ लाये चाकू से अपने मामी (मृतका) पर हमला करने का प्रयास किया गया तथा दोनों के मध्य संघर्ष हुआ, इसी बीच अभियुक्ता द्वारा चाकू से मृतका के गले पर हमला कर गला काट दिया गया जिसस उसकी मृत्यु हो गयी । मृत्यु होने के उपरान्त अभियुक्ता द्वारा मृतका के शरीर पर से उसके पहने हुए जेवरात ले लिये गये ।
*गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता-*
राधिका पासवान पत्नी किशोरी उर्फ टिमकी पासवान निवासी रामपुर टोला रानी थाना पनियरा जनपद महराजगंज
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 317/26 धारा 103(1), 238(1), 309(VI) व 317(2) भा0न्या0सं0 थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
*बरामदगी-*
घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू, 01 जोड़ा चांदी का पायल ,चांदी की 02 अदद अगूंठी , 02 अदद सोने का कान का टप्स, 01 अदद सोने की किल , 01 अदद ओम बना हुआ सोने का लाकेट और 02 टुकड़े मे टूटा हुआ सोने की चेन व 01 अदद लावा मोबाईल कीपैड
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. प्र0नि0 अरविन्द कुमार सिंह थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
2. निरीक्षक नीरज राय प्रभारी एसओजी/स्वॉट मय टीम जनपद गोरखपुर
3. सर्विलांस सेल गोरखपुर टीम मय टीम
4. व0उ0नि0 अवधेश कुमार त्रिपाठी, थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
5. उ0नि0 प्रवीन कश्यप, थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
6. रि0का0 सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
7. रि0का0 अविनाश सिंह, थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
8. का0 महेन्द्र तिवारी , थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
9. रि0का0 संगीता, थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
10. रि0का0 प्रतिभा थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर

Janta Ka Sach News