*बरेली पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में की पैदल गस्त, लिया जाएगा*
बरेली।जनपद में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 09.05.2025 को पुलिस अधीक्षक नगर बरेली महोदय एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम महोदय द्वारा पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गस्त कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस गश्त को बढ़ाया गया है । पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति को रोकने के लिए सतर्कता बरती जाए और नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए।बरेली पुलिस जनपद में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आमजन से अपील है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।



