Advertisement

चंपावत सुखी डांग में कार के गहरी खाई में गिरने से भोजीपुरा के ग्राम चौपारा के युवक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल।*


**चंपावत सुखी डांग में कार के गहरी खाई में गिरने से भोजीपुरा के ग्राम चौपारा के युवक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल।*
भोजीपुरा(बरेली)-भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम चौपारा निवासी मनोज गंगवार पुत्र चेतराम गंगवार (फौजी),की कार दुर्घटना में दर्दनाक मौत और अन्य तीन लोग घायल बताते चलें – कि ग्राम चौपारा निवासी मनोज पुत्र चेतराम गंगवार फौजी व उनके दोस्त शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे कार नंबर UP25DE 1485 से टनकपुर के पिथौरागढ़ घूमने जा रहे थे। तभी अचानक टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के चंपावत सुखी डांग की 100 मीटर गहरी खाई में उनकी कार अनियंत्रित होकर जा गिरी। दुर्घटना के वक्त कार में चार लोग सवार थे। जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। तथा सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से गहरी खाई से बाहर निकाला गया। और 108 एम्बुलेंस की मदद से टनकपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें मनोज पुत्र चेतराम गंगवार (फौजी) को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। और घायलों में अर्पित 27 वर्ष, जितेंद्र 22 वर्ष, व अमन यादव 26 वर्ष है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इसी बीच घटना की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है। मनोज अपने पिता का इकलौता वारिश था।

Janta Ka Sach News