Advertisement

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगला संजा में फार्मेसिस्ट राकेश शर्मा को दी भावभीनी विदाई


प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगला संजा में फार्मेसिस्ट राकेश शर्मा को दी भावभीनी विदाई

बलदेव। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगला संजा, अकोस में कार्यरत फार्मेसिस्ट राकेश शर्मा के स्थानांतरण पर स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राकेश शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान वर्षों तक क्षेत्र के मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से दायित्वों का निर्वहन किया। उनके सरल स्वभाव और सहयोगात्मक कार्यशैली के कारण उन्होंने सहकर्मियों एवं क्षेत्रीय लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई। उनके स्थानांतरण से स्वास्थ्य केन्द्र परिवार को उनकी कमी अवश्य महसूस होगी।

कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर दलवीर सिंह विद्रोही, कुमारपाल सिंह, रामबीर सिंह, प्रमोद थैनुआ, नीतू छौंकर, महताप सिंह, संजय सिंह,
सुनहरी लाल, देवेश वाल्मीकि सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में राकेश शर्मा को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में राकेश शर्मा ने सभी सहयोगियों, चिकित्सकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अकोस में बिताया गया समय और यहां से मिले स्नेह को वह जीवनभर नहीं भूल पाएंगे।

Janta Ka Sach News