
जिला कारागृह का किया आकस्मिक निरीक्षण प्राधिकरण सचिव ने जाँची व्यवस्था
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाह
बांसवाडा, /माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांसवाड़ा के सचिव श्री पीयूष चैधरी (अपर जिला न्यायाधीश) द्वारा बांसवाड़ा मुख्यालय पर स्थित जिला कारागृह, बांसवाड़ा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह के समस्त बैरकों, भोजनशाला, शौचालय व स्नानघर आदि में साफ-सफाई की व्यवस्थाएं जाँची गई जो कि संतोषजनक पाई गई। साथ ही उन्होंने भोजन, चिकित्सा व रहने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह में कारागृह प्रशासन द्वारा 293 बंदी (293 पुरूष) उपस्थित होना जाहिर किया गया। प्राधिकरण सचिव श्री पीयूष चैधरी द्वारा सभी बन्दीगणों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी देते हुए उनके प्रकरणों में अधिवक्ता नियुक्त होने अथवा नहीं होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई


