
कोसीकलाँ में हैवानियत; 7 साल की बच्ची को घर से उठाकर दुष्कर्म, श्मशान घाट पर फेंका
– जंगला तोड़कर घर में घुसा आरोपी, रातभर तलाश के बाद सुबह मिली बच्ची; पुलिस ने दर्ज किया केस
कोसीकलां। थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 30 वर्षीय युवक ने 7 साल की मासूम को सोते समय घर से उठा लिया और दुष्कर्म के बाद उसे श्मशान घाट के पास फेंककर फरार हो गया। बच्ची गुरुवार सुबह लहूलुहान और गंभीर हालत में मिली। वारदात के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है। बच्ची अपनी मां के साथ घर में सो रही थी। तभी गांव का ही एक युवक घर का जंगला तोड़कर अंदर घुसा। वह सो रही बच्ची को चुपचाप उठाकर ले गया।
सुबह परिजनों की आंख खुली तो बच्ची बिस्तर से गायब थी। खोजबीन करने पर वह गांव के श्मशान घाट के पास गंभीर हालत में पड़ी मिली। परिजन तुरंत बच्ची को लेकर कोसीकलां थाने पहुंचे और लिखित तहरीर दी।
घटना की जानकारी लगते ही सैकड़ों ग्रामीण थाने पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की। स्थिति की गंभीरता देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। कानूनी प्रावधानों के तहत पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की जा रही है।
——————————
बॉक्स——————–
सवालों के घेरे में बच्चियों की सुरक्षा
इस घटना ने पूरे गांव में बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खडे कर दिए हैं। ग्रामीणों ा कहना है कि जब घर में सो रही बच्ची सुरक्षित नहीं है तो बाहर क्या होगा?
ग्रामीण महिला सुनीता का कहना है कि रात को घर का दरवाजा तोडकर कोई बच्ची उठा ले जाए और पुलिस को पता तक न चले, यह बहुत डरावना है। अब हम अपनी बच्चियों को कैसे अकेला छोडें?
ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में रात की गश्त बढाई जाए, स्ट्रीट लाइट ठीक कराई जाएं। गांव के रास्तों पर पुलिस की निगरानी हो। घटना के बाद से गांव के हर मां-बाप की नींद उड गई है।
————————–


