
रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही से आम रास्ते में भरा पानी अधिकारीयों के आदेश बेअसर
जनता का सच
सवाईमाधोपुर मे यहसमस्या मुख्य रूप से देखी जा रही है,रेलवे के कर्मचारियों द्वारा उचित रखरखाव और देखभाल न करने के कारण पाइपलाइन में लीकेज हो गया है, जिससे पानी सड़क पर बहने लगा है। इस वजह से आम रास्ते में पानी जमा हो गया है और लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है।
इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। रेलवे प्रशासन व्दारा स्थानीय लोगों ने कई बार (पीडब्लूआई) को शिकायत कि है कि जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत करवाएं और पानी के बहाव को नियंत्रित करें। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए नियमित रूप से रखरखाव और देखभाल की व्यवस्था करें।
आम रास्ते में बह रहे पानी के कारण लोगों का निकलना हुआ मुश्किल। स्कूल के बच्चे भी इसी पानी में होकर निकल रहे हैं । लोगों ने बताया कि *`रेलवे सेवा संस्थान के पास* में इन दिनों जगह जगह पानी बह रहा है, इस कारण पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। इस रास्ते के हालात इन दिनों बेहद खराब हैं, इसके बाद भी अभी तक इस रास्ते पर पानी की समस्या से निजात नहीं मिली है। लोग इसी पानी में होकर निकल रहे हैं। रोड के बहता पानी लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है।
*जलनिकासी की अव्यवस्था से खुल रही स्वच्छता अभियान की पोल*
*-बीच में नाले का निर्माण नहीं होने से रास्ते पर आ गया गंदा पानी*
रेलवे काँलोनी से होते हुए स्थानीय बाजार को आने वाले लोगों को परेशानीयों का सामना मुख्य रास्ते पर पाईपलाइन का पानी बह रहा है। इससे कस्बे में स्वच्छ भारत अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही हैं। दुर्गंध से मोहल्लेवासियों का जीना दूभर है तो बाहर निकलने में भी सौ बार सोचना पड़ता है। कॉलोनी वासियों ने (पीडब्लूआई) से कई बार शिकायत की जा चुकी है,मगर कोई फायदा नहीं हुआ।


