
महराजगंज 14 मई 2026, उ0प्र0 मुख्यमंत्री मा0श्री योगी आदित्यनाथ जी के जनपद महराजगंज के तहसील नौतनवा में आगमन की सुचना प्राप्त होने पर जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा नौतनवा का स्थलीय,हेलीपैड,सुरक्षा ब्यवस्था व बैरिकेडिंग एवं जन सभा स्थल का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि भारत नेपाल सीमा बार्डर पर कार्यक्रम होने पर सुरक्षा ब्यवस्था को चाक चौबंद रखा जायेगा। कार्यक्रम सीमा पर आयोजित होने पर सुरक्षा ब्यवस्था की दृष्टिगत पहलुओं को देखते हुए निरीक्षण में सुरक्षा ब्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु अधिकारी व पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा नौतनवा में रु0 14931.05 लाख की 26 परियोजना व फरेन्दा विधानसभा में रु02221.47 लाख की 16 परियोजना कुल 42 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा तथा नौतनवा में रु01732.52 लाख कुल 20 एवं फरेन्दा में रु0 1955.98 लाख की कुल 17 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जायेगा। इस प्रकार 171.52 करोड़ की 42 परियोजनाओं का शिलान्यास व 36.88 करोड़ की धनराशि से निमित्त 37 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जायेगा।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नौतनवा नवीन कुमार, सी0ओ0, तहसीलदार, लोकनिर्माण के अधिशासी अभियंता एजिसन सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका,सहित थानाध्यक्ष, पुलिस फोर्स व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


