
स्व. श्रीमती सरलादेवी गहलोत की स्मृति में सदर बाजार थाने में वाटर कूलर भेंट
रिपोर्ट : अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच
भीषण गर्मी में पुलिस जवानों एवं आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सार्थक सामाजिक पहल करते हुए सारथी यूथ फाउंडेशन एवं गहलोत परिवार द्वारा सदर बाजार थाना परिसर में वाटर कूलर भेंट किया गया।
सारथी यूथ फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया कि स्वर्गीय श्रीमती सरलादेवी गहलोत धर्मपत्नी श्री रामसिंह गहलोत, राम भवन अजय चौक बागर, जोधपुर की पावन स्मृति में पुलिस जवानों एवं आमजन की सुविधा हेतु 80 लीटर क्षमता का ठंडे पानी का वाटर कूलर स्थापित कराया गया है।
स्वर्गीय श्रीमती सरलादेवी गहलोत के सुपुत्र महेन्द्र सिंह गहलोत ने कहा कि भीषण गर्मी में दिन-रात ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों तथा राहगीरों को शुद्ध एवं ठंडा पानी उपलब्ध हो सके, इसी सेवा भावना के साथ यह कार्य किया गया है।
फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष पूजा सुराणा ने बताया कि वाटर कूलर उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर बाजार थाना अधिकारी माणकराम विश्नोई एवं श्री रामसिंह गहलोत उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सारथी यूथ फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से गौ सेवा, संत सेवा, पक्षी सेवा, वृद्धजन सेवा, जरूरतमंद मरीजों को भोजन सेवा, वस्त्रदान, व्हीलचेयर एवं स्ट्रेचर भेंट सहित विभिन्न सामाजिक एवं मानव सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
सदर बाजार थाना के समस्त स्टाफ ने फाउंडेशन एवं गहलोत परिवार के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रामसिंह गहलोत, पूर्व पार्षद जयप्रकाश राखेचा, महेन्द्र सिंह गहलोत, राधिका कानुंगा, सुनीता सोलंकी, मुरली सोनी, अशोक कुमार चितारा, चिराग धारीवाल, आसिफ अंसारी, खेतसिंह गहलोत, पुर्णिता, जगदेव सिंह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।


