Advertisement

एसआर हॉस्पिटल एवम् पैरामेडिकल कॉलेज में इंटरनेशनल नर्सेज डे पर हुआ भव्य आयोजन


एसआर हॉस्पिटल एवम् पैरामेडिकल कॉलेज में इंटरनेशनल नर्सेज डे पर हुआ भव्य आयोजन

– स्वास्थ्य सेवा, समाज और विश्व अर्थव्यवस्था में नर्सों की भूमिका महत्वपूर्ण – डा उदय प्रताप चतुर्वेदी

– बीएससी नर्सिंग और जीएनएम कोर्सेज के सहारे स्वास्थ्य सेवाओं में कैरियर संवार रहीं ग्रामीण परिवेश की छात्राएं – राकेश चर्तुवेदी

– सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय और एसआर के एमडी राकेश चर्तुवेदी ने छात्राओं को दिलाई सेवा और समर्पण की शपथ

संतकबीरनगर। अमृत कुमार पाण्डेय जिला क्राइम जनता का सच

नाथनगर में स्थित एसआर हॉस्पिटल एवम् पैरामेडिकल कॉलेज में मंगलवार को इंटरनेशनल नर्सेज डे के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी और एसआर ग्रुप के चेयरमैन राकेश चर्तुवेदी ने जीएनएम की छात्राओं को सेवा और समर्पण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की सेवा को भी याद किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चर्तुवेदी ने कहा कि आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर इंटरनेशनल नर्सेस डे का आयोजन होता है। स्वास्थ्य सेवा, समाज के उत्थान और वैश्विक अर्थव्यवस्था में नर्सों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। डा चतुर्वेदी ने मरीजों के प्रति नर्सों के सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके सेवा भाव से मरीज को बीमारी से लड़ने का हौसला मिलता है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल की बेटियों को इस क्षेत्र में अपना कैरियर संवारने के लिए जीएनएम कोर्सेज संचालित किए जा रहे हैं। आने वाले समय में बीएससी नर्सिंग की कक्षाएं भी संचालित हो जाएंगी। एसआर ग्रुप के चेयरमैन एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि जीएनएम और बीएससी नर्सिंग की शिक्षा के लिए अभी तक बेटियों को सुदूर शहरों का चक्कर लगाना पड़ता था। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा और समर्पण की भावना के साथ एक नर्स के रूप अपने सपनों को साकार करना अब बेहद आसान है। इसके लिए मैनेजमेंट की तरफ से सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जा रही हैं। समारोह को एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय और पैरामेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल विनय पटेल ने भी संबोधित किया। इससे पहले डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, मनोज पांडेय, विनय पटेल और दुर्गेश गोस्वामी ने मां सरस्वती, फ्लोरेंस नाइटिंगेल और संस्थान के संस्थापक स्व पं सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डा उदय और राकेश ने जीएनएम की सभी छात्राओं को सेवा और समर्पण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस दौरान रविंद्र यादव, प्रेम प्रकाश पांडेय, कृष्णा मिश्रा, दिग्विजय यादव, शंकर यादव, आनंद ओझा, महेंद्र चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Janta Ka Sach News