
महराजगंज,12 मई 2026, जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी महोदय ने बी, सी ग्रेड प्राप्त योजनाओं के संदर्भ में अपेक्षित प्रगति न होने के कारणों की जानकारी ली और निर्देशित किया कि बी, सी और डी ग्रेड प्राप्त योजनाओं में आवश्यक कार्यवाही कर प्रगति को बेहतर करें। जिलाधिकारी महोदय ने निर्माण परियोजनाओं में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने विभागीय योजनाओं की प्रगति पर निगाह रखें और सुनिश्चित करें कि प्रगति न खराब होने पाए। जिन योजनाओं में प्रगति खराब होगी, उनमें जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि वनटांगिया गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट और सोलर हाइमास्ट के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने वाइब्रेंट विलेज में चयनित गांवों में विकास हेतु सम्बंधित विभागों को जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास कार्यों को जमीन पर प्रभावी तरीके से उतारने का प्रयास करें। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री महेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री बी. एन. कन्नौजिया, डीएसटीओ श्री निरंकार, एआर कोऑपरेटिव श्री सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री कन्हैया यादव, सहायक पर्यटक अधिकारी श्री प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


