Advertisement

मित्रों, सीवर में मृत्यु सभ्य समाज के माथे पर बदनुमा दाग़ है । सीवर की मैनुअली सफ़ाई बंद करानी होगी ।


मित्रों, सीवर में मृत्यु सभ्य समाज के माथे पर बदनुमा दाग़ है । सीवर की मैनुअली सफ़ाई बंद करानी होगी ।
आज माननीय लाल जी निर्मल सभापति दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति उत्तर प्रदेश सरकार / पूर्व मंत्री /राष्ट्रीय अध्यक्ष आंम्बेडकर महासभा के साथ विकास खंड माल, गांव नवीपनाह पहुंच कर उन दो पीड़ित परिवार के दुःखी परिजनों से मुलाकात की जिनकी सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने से आठ मई को मौत हो गयी थी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय एसडीएम, एएसपी सहित कई अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे । माननीय निर्मल जी ने दोनों मृत युवकों राजेश रावत और रिंकू गौतम की विधवाओं और माताओं से बातचीत की । दुःख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना दी। आपने मौके पर मौजूद अफसरों से कहा कि सीवर में मृत्यु राज्य आपदा घोषित है , जिसके तहत मृतक आश्रित को चार लाख रुपये तथा हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुआवजा के रूप में तीस लाख रुपए दिए जाते हैं ।
इसके लिए उन्हें निर्देशित किया कि अनुमन्य मुआवजा पीड़ितों को यथा शीघ्र उपलब्ध कराया जाय , तथा एक्ट की ब्यवस्था के अनुसार ज़िम्मेदारी का निर्धारण भी किया जाय ।साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें मिले। अफसरों ने कहा कि दोनों पीड़ित परिवारों की अनुमन्य मदद यथा शीघ्र की जाएगी।
इस अवसर पर समाजसेवी अमरनाथ प्रजापति, पत्रकार संतोष वाल्मीकि, आईडी यादव, विरेन्द्र विक्रम सुमन,पी एल भारती और रामचंद्र पटेल , हनुमान धारिया आदि भी मौजूद रहे।

Janta Ka Sach News