Advertisement

जनसुनवाई में शिथिलता बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक की कड़ी फटकार; प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश*


*जनपद – संतकबीरनगर*
*दिनाँक 11.05.2026*

*जनसुनवाई में शिथिलता बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक की कड़ी फटकार; प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश*
अमृत कुमार पाण्डेय जिला क्राइम जनता का सच
आज दिनांक 11.05.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस कार्यालय संतकबीरनगर में जनपद में जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण और पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से आज विभिन्न थानों और चौकियों के प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा/वार्ता की गई ।
सभी थाना व चौकियों के प्रभारियों से हुई पूछताछ: समीक्षा के दौरान पाया गया कि थाना कोतवाली के अंतर्गत चौकी कांटे, मगहर, कलेक्ट्रेक्ट, तामेश्वर नाथ, तितौवा, नवीन मंडी, व बरदहिया के सभी चौकी प्रभारी तथा थाना दुधारा के हल्का प्रभारी, चौकी बाघनगर व पचपोखरी प्रभारी और थाना धनघटा के हल्का 03 व 04 व चौकी पौली, लोहरैया एवं बसवारी प्रभारियों द्वारा जनसुनवाई में अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही है ।
अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई प्रभावी ढंग से न किए जाने के कारण संबंधित क्षेत्रों से ऑनलाइन IGRS (जनसुनवाई पोर्टल) पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों की संख्या में अचानक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है । इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए महोदय द्वारा सभी संबंधित प्रभारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर न होकर धरातल पर होना चाहिए, जिससे शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो । प्रार्थना पत्रों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए । जनसुनवाई के दौरान फरियादियों के साथ शालीनता से पेश आएं और उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें ।
महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि यदि भविष्य में जनसुनवाई के प्रति उदासीनता पाई गई, तो संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी ।

Janta Ka Sach News