Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में, अपर नगर आयुक्त व पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा आज दिनांक 10.05.2026 को थाना कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत स्थित


* जनपद गोरखपुर दिनांक 10.05.2026*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में, अपर नगर आयुक्त व पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा आज दिनांक 10.05.2026 को थाना कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत स्थित इन्दिरा बाल विहार में गोलघर व्यापार मण्डल के व्यापारियों एवं व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक का आयोजन किया गया । इस दौरान व्यापारियों को आ रही समस्याओं को सुना गया तथा त्वरित समाधान हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । बैठक में उपस्थित व्यापारी बंधुओं के सुझावों पर गंभीरता से विचार किया गया । व्यापारी बन्धुओ की सुरक्षा और सुगमता हेतु प्रशासन/पुलिस व व्यापारियों के मध्य कैसे अच्छा समन्वय बनाया जाय इस पर विचार किया गया । इस अवसर पर अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें ।*

Janta Ka Sach News