
*
सिकरीगंज जनपद गोरखपुर दिनांक 10.05.2026*
*हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक सिकरीगंज अंजुल चतुर्वेद्वी मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 35/2026 धारा 190,191(2),103(1),131,115(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्तगण 1. मुकेश चौहान पुत्र विरेन्द्र चौहान निवासी ग्राम हरिजनपुर थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर व 2. पट्टू उर्फ लक्ष्मण चौहान पुत्र दिनेश चौहान निवासी ग्राम हरिजनपुर थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 10.02.2026 को शादी समारोह में डीजे बजाने के दौरान वाद-विवाद व मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी । जिसके संबंध में वादिनी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*
1. मुकेश चौहान पुत्र विरेन्द्र चौहान निवासी ग्राम हरिजनपुर थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
2. पट्टू उर्फ लक्ष्मण चौहान पुत्र दिनेश चौहान निवासी ग्राम हरिजनपुर थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 35/2026 धारा 190,191(2),103(1),131,115(2) भा0न्या0सं0 थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. प्र0नि0 अंजुल कुमार चतुर्वेद्वी थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
2. निरीक्षक विजय शंकर यादव थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
3. कां0 उपेन्द्र सिंह यादव थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
4. रि0कां0 विश्वजीत साहनी थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
5. रि0कां0 रणविजय सिंह थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर


