
खलीलाबाद महारैली की गूंज, मालादेव पासवान की मेहनत की सराहना।
अमृत कुमार पाण्डेय जिला क्राइम जनता का सच
संतकबीरनगर। खलीलाबाद विधानसभा स्थित जूनियर हाई स्कूल मैदान में आयोजित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ‘सामाजिक समरसता महारैली’ ऐतिहासिक भीड़ और भव्य आयोजन के चलते पूरे जनपद में चर्चा का केंद्र बनी रही।
रैली की सफलता के पीछे पार्टी नेताओं की मजबूत रणनीति और जमीनी सक्रियता की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम के विधानसभा धनघटा प्रभारी मालादेव पासवान एवं सह-प्रभारी मुमताज अहमद अंसारी एवं कार्यक्रम प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र सिंह ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ व्यवस्थाओं को संभाला, जिसके चलते आयोजन ने सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविन्द राजभर ने महारैली की ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जताते हुए विशेष रूप से मालादेव पासवान की मेहनत और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके अथक प्रयासों ने न केवल रैली को भव्य बनाया, बल्कि सामाजिक समरसता और जनसरोकारों के प्रति पार्टी के संकल्प को भी नई मजबूती दी है।
सफल आयोजन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा मिलने की चर्चा तेज हो गई है।


