
सूर्या इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे का रंगीन आयोजन
भावनाओं से भरी मां-बेटे की पहल, बच्चों ने तिलक लगाकर किया सम्मान
सूर्या स्कूल में मातृ शक्ति का उत्सव,
अमृत कुमार पाण्डेय जिला क्राइम जनता का सच
संतकबीनगर। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में रविवार को ‘मदर्स डे’ (मातृ दिवस) का आयोजन अत्यंत भव्य एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों और सम्मान भाव से माताओं का मान बढ़ाया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, प्रबंध निदेशिका श्रीमती सविता चतुर्वेदी, एस.आर. एकेडमी के प्रबंध निदेशक राकेश चतुर्वेदी, शिखा चतुर्वेदी एवं प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती तथा विद्यालय के संस्थापक स्मृतिशेष पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम के दौरान प्लेवे से लेकर विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने उपस्थित माताओं को तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर एवं चरण स्पर्श कर सम्मानित किया। बच्चों के इस आदर और प्रेम को देखकर अभिभावक भावुक हो उठे।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि मां ही बच्चे की प्रथम शिक्षिका होती है, जो बच्चों को नैतिकता, संस्कार और कर्तव्य का बोध कराकर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाती है। प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा कि मां अपने आप में एक संपूर्ण पाठशाला है, जो बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए सदैव समर्पित रहती है। वहीं राकेश चतुर्वेदी ने बच्चों की तुलना कच्चे घड़े से करते हुए कहा कि मां के संस्कार ही श्रेष्ठ चरित्र का निर्माण करते हैं। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने मां को त्याग, समर्पण और प्रेम का अनुपम उदाहरण बताया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के लिए नाश्ते और सुरुचिपूर्ण भोजन की भी व्यापक व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में मातृ शक्ति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।


