Advertisement

थाना महुली पुलिस का पैदल गश्त अभियान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


थाना महुली पुलिस का पैदल गश्त अभियान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
रिपोर्टर – अमृत कुमार पाण्डेय जिला क्राइम जनता का सच
संतकबीरनगर।
थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया। यह अभियान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में सम्पन्न कराया गया। गश्त के दौरान कस्बा महुली सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, बैंक, दुकानों एवं प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया गया।
पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील की गई। पुलिस द्वारा व्यापारियों एवं नागरिकों को प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। थाना महुली पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में निगरानी एवं गश्त की कार्यवाही जारी रखी जा रही है, जिससे आमजन में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बना हुआ है।

Janta Ka Sach News