
ओमाश्रय सेवा धाम में “मातृ शक्ति सम्मान यज्ञ”में आहुतियां दिलवाकर किया अभिनंदन।
ईश्वर के वाद सृष्टि में मनुष्य की प़थम गुरु “मां” का सर्वोच्च स्थान -” यश”
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
जयपुर, विश्व मातृ दिवस पर शिव विहार कालोनी मुहाना स्थित निराश्रित जन सेवार्थ यज्ञ एवं संस्कारित पीढ़ी निर्माण अभियान की त्रिवेणी ओउमाश्रय सेवा धाम में श्रम से संतान निर्माण में जुटी माताओं और मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। सचिव डॉ प़मोद पाल के अनुसार सम्मान से पूर्व वैदिक चिंतक ओउमाश्रय संस्थापक यशपाल यश ने ” मातृ शक्ति सम्मान यज्ञ”में आहुतियां दिलवाईं। इस अवसर पर यश ने कहा कि सृष्टि में ईश्वर के वाद मनुष्य की प़थम गुरु “मां “का सर्वोच्च स्थान है। इस अवसर पर अथक श्रम कर वेटिंओं को संस्कृत शिक्षा दिलाने वाली माताओं श्रीमति राजंती श्रीमति पुष्पा श्रीमति मंजू को भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
यज्ञ में श्रीमति राजंती लक्ष्मी सोना ज्योति अमृता पुष्पा मंजू गुलकेश दिलखुश चेतन और गुंजन ने आहुतियां दी । आश्रमवासियों ने सभी को शुभकामनाएं दी।


