
दिनांक 08/05/026को वही मगरमच्छ एक पालतू कुत्ते को कई लोगों के सामने निगल गया इस मगरमच्छ के आतंक से नदी के किनारे बसे हुए कायम पुर गांव में भय का माहौल बना हुआ है क्योंकि वह नदी के बाहर निकल कर गांव में भी घुस जाता है।प्रसाशन मौन है वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर आश्वासन देकर चले जाते हैं इसके द्वारा पूर्व में पकड़े गए बरसाती लाल अवस्थी के लड़के का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। इसका पकड़ा जाना अनिवार्य है।


