
*सुभासपा की 10 मई को खलीलाबाद में जनसभा, ओम प्रकाश राजभर करेंगे संबोधित*
जिला पंचायत प्रत्याशी दीनानाथ चौधरी के अवाई में हजारों लोग पहुंचेंगे संत कबीर नगर
अमृत कुमार पाण्डेय जिला क्राइम जनता का सच
*खलीलाबाद, संवाददाता।* सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 10 मई को खलीलाबाद में बड़ी जनसभा करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर जनसभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने कमर कस ली है।
इसी सिलसिले में रविवार को जिला चिंतन बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने पर चर्चा हुई। इस दौरान जिले के पदाधिकारियों के नामों पर मुहर लगाई गई सभी लोगों ने रैली में बढ़ चढ़ हिस्सा लेने के तैयार हुए
जिला पंचायत प्रत्याशी दीनानाथ चौधरी व अर्जुन राजभर को जिला सचिव बनाया गया है। इसके अलावा गोली राजभर, सुशील राजभर, रामकेश राजभर, हरिलाल राजभर, नेशनल बहादुर चौधरी व राजाराम भारती को संगठन में अहम भूमिका निभाते हैं


