
*श्रमिक हितों के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प*
अमृत कुमार पाण्डेय जिला क्राइम जनता का सच
_राष्ट्रवाद भाजयुमो नगरी समेत भट्ठा भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के कार्यक्रम में पहुंचे दल।_
*खबर:*
*बस्ती।* भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के कार्यक्रम में पहुंचे दल। प्रांत राज्यमंत्री संदीप पाठक, बोले- श्रमिक राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।
श्रमिकहित एवं पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश कुमार उपाध्याय ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कामगार के राष्ट्रीय महासचिव एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री माननीय संदीप पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, श्रमिक साथी एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
मुख्य अतिथि संदीप पाठक ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा, सामाजिक उत्थान एवं जीवन स्तर को ऊपर उठाने हेतु संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज श्रमिक केवल मजदूर नहीं, बल्कि राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और सरकार उनकी समस्याओं के समाधान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ लगातार श्रमिकों की आवाज को मजबूती देने का कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव एवं श्रमिक बस्तियों तक संगठन की विचारधारा पहुंचाकर श्रमिक समाज को जागरूक एवं संगठित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान संदीप पाठक ने मन, पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण के विषय पर भी गंभीरता से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि यदि आज समाज पर्यावरण के प्रति जागरूक नहीं हुआ तो भविष्य में गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिला अध्यक्ष राय ने कहा कि संगठन श्रमिक हितों की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के मुद्दे पर भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि संदीप पाठक के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और श्रमिक समाज में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रमिक साथियों का आभार व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष संदीप पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार की श्रमिक कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। संगठन प्रदेशभर में श्रमिकों के आर्थिक एवं सम्मान के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि संगठन के स्तर पर जनता संवादमूलक संगठन के निर्माण पर काम कर रहा है। उन्होंने उपस्थित संरचना एवं सामाजिक जागरूकता के मुद्दों पर भी संगठन की सक्रिय भूमिका पर बल दिया। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, श्रमिक हित, सामाजिक जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अंत में संगठन की मजबूती, श्रमिक एकता एवं राष्ट्रहित के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर दिनेश सिंह, सिद्धार्थ आर्य, धर्मेन्द्र यादव, सनि तिवारी, विशाल, अंकित गौतम, नित्या, राजदीप, कुलदीप सहित संगठन के तमाम उपस्थित रहे


