
*
*आज दिनांक 09.05.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र गोरखपुर महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत शास्त्री चौक से रेलवे स्टेशन व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों व बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहें ।*


