Advertisement

मिशन शक्ति टीम की पहल से बचा टूटता परिवार*

*मिशन शक्ति टीम की पहल से बचा टूटता परिवार*

रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जिला क्राइम जनता का सच

सिद्धार्थनगर। थाना सिद्धार्थनगर की मिशन शक्ति टीम ने संवेदनशील पहल करते हुए पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद को काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाकर टूटते परिवार को बिखरने से बचा लिया। पुलिस की इस मानवीय पहल की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे “महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जागरूकता अभियान” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
थाना सिद्धार्थनगर के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में शुक्रवार को मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कुमार ने अपनी टीम के साथ आवेदिका श्रीमती रीना पत्नी शंभू निवासी ग्राम टोला इन्द्रानगर के वैवाहिक विवाद की सुनवाई की। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए काउंसलिंग की।
प्रभावी समझाइश और बातचीत के बाद पति-पत्नी ने आपसी मनमुटाव और विवाद को समाप्त कर पुनः साथ रहने तथा सुखद दांपत्य जीवन बिताने का संकल्प लिया। पुलिस की इस पहल से एक परिवार टूटने से बच गया।

Janta Ka Sach News