Advertisement

जनगणना 2027 को लेकर प्रेसवार्ता, 7 से 21 मई तक होगी स्वगणना*


कमलेश ओझा ब्यूरो चीफ बलिया
*जनगणना 2027 को लेकर प्रेसवार्ता, 7 से 21 मई तक होगी स्वगणना*

बलिया। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने शुक्रवार को आपदा विभाग के सभागार में जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना एवं जनगणना प्रक्रिया को लेकर पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि जिले में 07 मई से 21 मई तक मकान सूचीकरण एवं स्वगणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान लोग अपने घर बैठे मोबाइल फोन के माध्यम से स्वयं अपनी गणना कर सकेंगे।
अपर जिलाधिकारी ने स्वगणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए पत्रकारों को इसका डेमो भी दिखाया और स्वगणना कराने की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जा रहा है, जिससे आमजन आसानी से इसमें भाग ले सकें। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि जनगणना 2027 के तहत स्वगणना अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें तथा लोगों को स्वयं गणना करने के लिए प्रेरित करें, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Janta Ka Sach News