
थाना महुली,
जनपद संत कबीर नगर
*थाना अध्यक्ष महुली द्वारा कस्बा महुली बाजार में पैदल गश्त कर अतिक्रमण को हटवाया एवं वाहन चेकिंग अभियान*
रिपोर्टर क्राइम अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच
श्रीमान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा महोदय के निर्देशानुसार थाना अध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय द्वारा पुलिस बल के साथ कस्बा महुली बाजार में पैदल गश्त किया गया।
गश्त के दौरान बाजार, मुख्य चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर आमजन में सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान लोगों को अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया गया तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक अथवा ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की अपील की गई।
इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं निर्बाध बनाए रखने हेतु वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। सड़क पर अतिक्रमण न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने एवं हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त हिदायत दी गई। थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।


