
न्यायालय के रोक के बाद भी निर्माण होने से बढ़ा विवाद, एसडीएम व सीओ ने की जांच
चिल्हियां/सिद्धार्थनगर।
जनपद सिद्धार्थनगर के बर्डपुर नम्बर-01 में दो पड़ोसियों के बीच मकान निर्माण को लेकर चल रहा विवाद मुकदमे में बदल गई। वहीं मार-पीट में 06 लोगों पर कार्यवाही भी किया गया। कोतवाली कपिलवस्तु क्षेत्र के बिहरा टोले में दो पड़ोसी इमरान पुत्र मो0 इस्लाम, दूसरा यासिर इस्लाम अपनी बर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे है। आमने-सामने बसे दोनों लोगों के बीच मकान निर्माण हो रहा था, निर्माण यासिर इस्लाम करा रहे है। रास्ता, झाप वा दरवाजा लगाने के विवाद को लेकर इमरान इस्लाम ने 9 अप्रैल 2026 को कोर्ट से स्टे ले लिया है। विवाद महीने से चल रहा है। इसी बीच यासिर निर्माण कराना शुरू कर दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में मार-पीट की नौबत आ गई। पुलिस ने इस मामले में पहले ही दोनों पक्षों से तीन तीन लोगों पर शान्ति भंग की कार्यवाही की है। जिसमें मो0 याशीर, जलालुद्दीन, राजगीर, आबुशहमा, समीउल्लाह, ओबेदुर्रहमान शामिल रहे। स्टे कर्ता ने कहा निर्माण की सूचना पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी को दिया गया है,
जिसकी जांच गुरुवार को एसडीएम सदर कल्याण सिंह मौर्य, सीओ सदर विश्वजीत शौर्यान ने किया। मौका देखा तो पता चला कि सड़क पर झाप लगाने वा रास्ते में अतिक्रमण है। सभी लोग किय हुए है।जिसको लेकर सभी अतिक्रमण धारियों पर कार्यवाही की बात कही है। दोनों पक्षों को हिदायत देते हुए कहा गया कि जब तक न्यायालय का कोई आदेश नहीं आता है, शान्ति बनाये रखे। अगर विवाद होता है तो दोनों लोगों के खिलाफ घर कुर्की की कार्यवाही कराई जायेगी। वही भवन निर्माण कर्ता यासिर इस्लाम ने कहा कि हम दो फिट अपनी जमीन छोड़कर निर्माण करा रहा हूं।


