Advertisement

सीसीटीएनएस रैंकिंग में माह मार्च 2026 में जनपद संतकबीरनगर पुलिस को प्रदेश में मिला प्रथम रैंक*


*जनपद – संतकबीरनगर*
*दिनाँक 07.05.2026*

*सीसीटीएनएस रैंकिंग में माह मार्च 2026 में जनपद संतकबीरनगर पुलिस को प्रदेश में मिला प्रथम रैंक*
अमृत कुमार पाण्डेय क्राइम रिपोर्टर जनता का सच
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर / सीसीटीएनएस के नोडल अधिकारी *श्री सुशील कुमार सिंह* के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी सीसीटीएनएस *उ0नि0 श्री रजनीश राय* एवं जनपद के सभी थानों के अथक प्रयास से सीसीटीएनएस योजना प्रगति डैशबोर्ड में तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी सीसीटीएनएस पोर्टल के माह मार्च 2026 की डाटा के अनुसार जनपदों की रैंकिंग में जनपद संतकबीरनगर पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है ।
सीसीटीएनएस के परफॉर्मेंस के सम्बन्ध में डाटा प्रत्येक माह एनसीआरबी को प्रेषित की जाती है जिसे प्रगति डैशबोर्ड के नाम से जाना जाता है जिसकी मॉनीटरिंग केंद्रीय स्तर पर की जाती है । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर महोदय द्वारा सीसीटीएनएस रैंकिग में सुधार हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं ।

Janta Ka Sach News