Advertisement

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय द्वारा थाना क्षेत्र के मुख्लिसपुर बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया*। पैदल गश्त के दौरान बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों से संवाद स्थापित किया गया।


थाना महुली,
जनपद संत कबीर नगर
अमृत कुमार पाण्डेय क्राइम रिपोर्टर जनता का सच
श्रीमान *पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय द्वारा थाना क्षेत्र के मुख्लिसपुर बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया*। पैदल गश्त के दौरान बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों से संवाद स्थापित किया गया।
इस दौरान आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा की दृष्टि से अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल अथवा ओटीपी साझा न करें तथा किसी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी थाना पर सूचना दें।
थानाध्यक्ष महुली द्वारा लोगों से आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस का सहयोग करने को कहा गया।
पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग भी की गई तथा लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया

Janta Ka Sach News